फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vietnamese Buddhist devotees offered robes at the Mahaparinirvana Temple

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं ने चढ़ाया चीवर

Wed, 27 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vietnamese Buddhist devotees offered robes at the Mahaparinirvana Temple
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में मंगलवार को 45 सदस्यीय वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं के दल ने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के बौद्ध मंत्रोच्चार और प्रार्थनाओं से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का दल सुबह आठ बजे महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन कर विधिवत पूजा की। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए और तथागत की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंगल पाठ और शांति प्रार्थना भी की गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और प्रेम के संदेश को मानव समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने काफी देर तक ध्यान साधना भी की। इस दौरान विदेशी एवं देशी पर्यटक भी मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित नजर आए। श्रद्धालुओं ने कुशीनगर के विभिन्न बौद्ध स्थलों का भी भ्रमण किया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने विश्व में सुख, शांति और भाईचारे की स्थापना की कामना करते हुए मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed