फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of BJP MP in SP candidate field in Fazilnagar assembly constituency goes viral

UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी के क्षेत्र में भाजपा सांसद का वीडियो वायरल

Mon, 28 Feb 2022 02:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Feb 2022 02:39 PM IST
सार

संघमित्रा मौर्या बदायूं से भाजपा की सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह अपने पिता के समर्थन में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव जौरा-मगुलही में प्रचार कर रही थीं।

विज्ञापन
Video of BJP MP in SP candidate field in Fazilnagar assembly constituency goes viral
सांसद संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या रविवार की रात फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के जौरा-मगुलही गांव में पहुंचीं। उन पर सपा प्रत्याशी अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाकर कुछ कार्यकर्ताओं ने शोर-शराबा किया। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ते देख संघमित्रा मौर्या वहां से चली गईं।
विज्ञापन


संघमित्रा मौर्या बदायूं से भाजपा की सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह अपने पिता के समर्थन में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव जौरा-मगुलही में प्रचार कर रही थीं।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। उन लोगों को देख महिला सांसद तत्काल अपने वाहन में बैठकर वापस जाने लगीं। वहां पहुंचे कुछ पत्रकारों के पूछने पर वहां निजी कारणों से आने की बात कहते हुए आगे बढ़ गईं। संघमित्रा मौर्या के उस गांव में मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed