{"_id":"63713f9fe4dc6a6bca7bafde","slug":"verification-started-for-center-determination-kushinagar-news-gkp457281348","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र निर्धारण के लिए शुरू हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र निर्धारण के लिए शुरू हुआ सत्यापन
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण के लिए शुरू हुआ सत्यापन
बोर्ड परीक्षा : एसडीएम की अध्यक्षता में गठित हुई टीम
पडरौना। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्र का सत्यापन करने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले के सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। यह टीम एक सप्ताह के भीतर निर्धारित प्रारूप पर बोर्ड की तरफ से मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराएगी।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 257 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्ष 2023 बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटर के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी तहसील स्तर पर अलग-अलग टीम गठित की गई है।
इसमें एसडीएम अध्यक्ष, तहसीलदार पदेन सदस्य, अभियंत्रण विभाग व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को सदस्य और राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों को सचिव नामित किया गया है। इस टीम से जुड़े अधिकारी संबंधित विद्यालय की तरफ से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करेंगे। उनकी तरफ से प्राप्त जांच रिपोर्ट को बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र की तैयारी शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्र सत्यापन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय जांच टीम गठित की गई है।