{"_id":"60c104228ebc3e0bfb71474a","slug":"vaccineeation-kushinagar-news-gkp39751920","type":"story","status":"publish","title_hn":"312 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
312 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
312 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। तरयासुजान और सेवरही क्षेत्र के गांवों में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना के लक्षणों की जांच व टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान 286 लोगों की जांच की गई तथा 312 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
बुधवार को कोइंदी बरियारपुर, गाजीपुर और बसडीला बुजुर्ग में आरआरटी की पहली टीम ने 57 लोगों का एंटीजन टेस्ट व 57 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट समेत कुल 114 लोगों में कोरोना के लक्षण की जांच की। आरआरटी की दूसरी टीम ने 55 लोगों का एंटीजन टेस्ट व 55 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट समेत 110 लोगों का सैंपल लिया और आरआरटी की तीसरी टीम ने 72 लोगों की एंटीजन टेस्ट के जरिए कोविड जांच की। इसमें एंटीजन टेस्ट के 184 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही, जबकि 112 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट का सैंपल कोविड लैब भेजा गया। तरयासुजान पीएचसी, सेवरही सीएचसी, मुसहर बस्ती परसौन व सेवरही स्थित विश्वकर्मा मंदिर में 312 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. अमित कुमार राय, डॉ. अमित जायसवाल, एलटी रामअशीष उपाध्याय, महेंद्र यादव, अनुराग कुशवाहा आदि मौजूद रहे।