{"_id":"eb633114e41a0843b77e31a3cd68e943","slug":"usmanpur-increase-the-scope-of-the-excavation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मानपुर में खुदाई का दायरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस्मानपुर में खुदाई का दायरा बढ़ा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया/फाजिलनगर। उस्मानपुर गांव में करीब दो सप्ताह से कराई जा रही खुदाई का दायरा शनिवार को बढ़ा दिया गया। अब 20 गुणा 40 मीटर के दायरे में खुदाई कराई जाने लगी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अच्छे संकेत मिलने की वजह से खुदाई का दायरा बढ़ाया गया है।
इधर दो दिनों के दौरान हुई खुदाई के दौरान गुप्तकालीन मिट्टी के बर्तन मिले हैं। उन पर अच्छी नक्काशी की गई है। करीब एक सप्ताह पूर्व खुदाई की निगरानी कर रहे विशेषज्ञ बौद्धकालीन पावानारा और उत्तरापथ के अवशेष मिलने का संकेत दे रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे खुदाई का दायरा बढ़ता गया और इस दौरान जो चीजें मिल रहीं हैं, उससे चौथी और पांचवी सदी के गुप्तकालीन अवशेष की पुष्टि होने लगी है।
वरिष्ठ पुरातत्व अधिकारी पंकज कुमार तिवारी के मुताबिक शनिवार से खुदाई का दायरा बढ़ा दिया गया है। उनका कहना है कि दो दिनों के अंदर हुई खुदाई के दौरान मिट्टी के जो बर्तन मिले हैं, उन पर गुप्तकालीन नक्काशी की गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भविष्य में खुदाई का दायरा और बढ़ सकता है।