फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Urban facilities to meet Jagadishpuram

जगदीशपुरम को मिलेंगी शहरी सुविधाएं

Thu, 08 Mar 2018 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 08 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Urban facilities to meet Jagadishpuram
जगदीशपुरम को मिलेंगी शहरी सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।दो दशक से शहर व देहात के बीच लटके रहे जगदीशपुरम के लोगों को भी अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी। नगर पालिका प्रशासन नोनियापट्टी आंशिक के इस इलाके को अपना क्षेत्र मानने को तैयार हो गया है। खुद नगर पालिका पडरौना के चेयरमैन ने इस मुहल्ले में सड़क, सफाई, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन


पडरौना रेलवे स्टेशन व बेलवा चुंगी चौराहे के बीच बसे जगदीशपुरम मोहल्ले को नगर पालिका प्रशासन अब तक अपना क्षेत्र नहीं मानता था। वहीं नोनियापट्टी ग्राम पंचायत इसे नगर पालिका का क्षेत्र बताती थी। बीते 15 फरवरी को ‘अमर उजाला’ ने अपने अंक में वोटर कार्ड की राह देखते ढल गई जवानी शीर्षक से इस मोहल्ले के लोगों की व्यथा कथा बताई थी। इसके बाद 23 फरवरी को नगर पालिका परिषद में शामिल होंगे 29 गांव शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। परंतु नगर पालिका के सीमा विस्तारीकरण के आदेश से खुश लोग यह जानकर सन्न रह गए कि सीमा विस्तार के लिए अधिसूचित इलाकों में जगदीशपुरम की जमीनों की गाटा संख्या ही नहीं है। अमर उजाला ने फिर इसकी पड़ताल की तब यह बात सामने आई कि नोनियापट्टी की जिस जमीन पर जगदीशपुरम मोहल्ला बसा है वह तो पहले से ही पडरौना नगर पालिका परिषद का हिस्सा है। इसके बाद छह मार्च के अंक में अब पता चला 1974 में पालिका में शामिल हुआ था जगदीशपुरम शीर्षक से प्रकाशित इस खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने भी छानबीन शुरू की। थोड़ी ना नुकूर के बाद आखिरकार उन लोगों ने भी यह माना कि जगदीशपुरम के लोगों के साथ इतने वर्षों तक धोखाधड़ी होती रही। हालांकि इसके बाद जवाबदेही से बचने के लिए कागजी घोड़े दौड़ाने का काम शुरू हुआ। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद बुधवार को फिर एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह को ज्ञापन देकर इस मोहल्ले की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। इस पर एसडीएम ने लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि लेखपाल मौखिक रूप से अपनी रिपोर्ट दे भी चुके हैं और अब उन्हें इसे लिखित रूप से देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed