फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Upset over being scolded, a son took his own life by hanging.

Kushinagar News: डांट से नाराज बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 24 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Upset over being scolded, a son took his own life by hanging.
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव में रात में करीब नौ बजे घर पहुंचे किशोर ने मां-बाप की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन ने खिड़की से देखा तो उसका शव लोहे के पाइप से लटका मिला। बट्टू माता-पिता का इकलौता बेटा था। मुंडेरा बाबू गांव निवासी सुनील प्रसाद का बेटा बिट्टू कुमार (16) बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कहीं से घूमकर घर आया था। इस पर मां और पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह भोजन करने के बाद टिनशेड वाले कमरे में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन को चिंता हुई। कमरे की खिड़की से देखने पर बिट्टू का शव फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने परिजन को दाह संस्कार करने से रोक दिया और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से मृतक की 13 वर्षीय छोटी बहन नंदनी और मां इंदू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि देर से घर शाम को बिट्टू पहुंचा था। इस पर माता-पिता डांटे थे। इससे नाराज होकर खुदकुशी कर लिया। शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed