फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   up divas celebrated at 540 cmc

जिले के 540 कॉमन सर्विस सेंटर पर मना यूपी दिवस

Tue, 30 Jun 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
up divas celebrated at 540 cmc
कलेक्ट्रेट में सीएससी यूपी दिवस पर मौजूद लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले के 540 कॉमन सर्विस सेंटर पर मना यूपी दिवस
विज्ञापन

पडरौना। मंगलवार को जिले के सभी 540 कॉमन सर्विस सेंटर पर सीएससी यूपी दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का एजेंडा भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल जमा कैंप, जीवन प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सीएससी शिक्षा में ग्रामीण बच्चों का पंजीकरण, श्रमिक पंजीकरण, टेलीमेडिसिन इत्यादि सेवाओं में अधिकाधिक नागरिकों तथा लाभार्थियों को लाभान्वित करना रहा। यह आयोजन सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। इसमें जिले के सभी 540 सीएससी संचालकों ने अपने आसपास सफाई और कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। यह कार्यक्रम सीएससी के जिला प्रबंधक विनोद कुमार एवं धर्मेंद्र शर्मा और जिला मुख्यालय पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed