फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   up board related news

बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे गृह परीक्षा के अंक

Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
up board related news
बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे गृह परीक्षा के अंक
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड ने लिया निर्णय, विद्यालयों को दिए गए निर्देश
- कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नवीं, हाईस्कूल और इंटर के सभी छात्र-छात्राओं के गृह परीक्षा का अंक अब यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 253 स्ववित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें इस वर्ष हाईस्कूल के 60,750 और इंटर में 47,057 समेत कुल एक लाख सात हजार 807 छात्र-छात्राएं बोर्ड के लिए नामांकित हैं। इसके अलावा इस वर्ष कक्षा नौ और कक्षा 11 में भी एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बीते वर्ष तक विद्यालय स्तर पर होने वाली गृह परीक्षाओं के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं होते थे। लेकिन इस वर्ष बोर्ड की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों को कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के गृह परीक्षा का अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड की तरफ से गृह परीक्षा का अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय सराहनीय है। इससे गृह परीक्षा के प्रति उदासीन विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति गंभीरता आएगी। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा के समय कोरोना संक्रमण जैसे हालात आने पर गृह परीक्षा में मिले अंक के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करने में बोर्ड को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि पहले कक्षा 10 और 12वीं बजे के विद्यार्थी गृह परीक्षा को गंभीरता से नहीं लेते थे। इसके चलते कई विद्यार्थी कॉलेज में आयोजित होने वाली गृह परीक्षा में शामिल भी नहीं होते थे। लेकिन बोर्ड की तरफ से मिले इस निर्देश के बाद इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी गंभीर होंगे।
उदित नारायण इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र विशाल कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली गृह परीक्षा बोर्ड की ही तर्ज पर होती है। इस परीक्षा में शामिल होने से बोर्ड की तैयारी होती है। इसके बावजूद गृह परीक्षा को लेकर कई परीक्षार्थी उदासीन थे, लेकिन इस वर्ष सहपाठियों में गृह परीक्षा को लेकर रुचि बढ़ी है।

कक्षा 12 के छात्र विकास कुमार गौतम ने कहा कि बोर्ड की तरफ से लिया गया निर्णय सराहनीय है। इससे सभी विद्यार्थियों के भीतर स्कूलों में आयोजित होने वाले परीक्षा को लेकर गंभीरता दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed