{"_id":"61ddc4648f87d054f26aa042","slug":"up-board-exam-will-be-held-at-172-centers-kushinagar-news-gkp423330354","type":"story","status":"publish","title_hn":"172 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
172 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
172 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख परीक्षार्थी
पडरौना। यूपी बोर्ड की तरफ से वार्षिक परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए जिले के 172 विद्यालयों को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले साल 150 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन कोविड के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी। जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों से ऑनलाइन आपत्ति मांगी है। आपत्ति का निस्तारण कर बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए अंतिम मुहर लगाएगा।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्व वित्तपोषित समेत 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के करीब साठ हजार और इंटर के करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होने हैं। बोर्ड की तरफ से इस बार जिले के 328 माध्यमिक विद्यालयों में 172 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पहली सूची जारी की गई है। बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में ऑनलाइन आवेदन मांगा है। विद्यालय संचालकों की तरफ से प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची जारी करेगा।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्र की जारी सूची को अंतिम रूप देने के लिए बोर्ड की तरफ से स्कूल संचालकों से 13 जनवरी तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई है। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए बोर्ड की तरफ से अंतिम सूची जारी की जाएगी।