फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   unbeaten screw in khirkiya bridge construction.

जर्जर खिरकिया पुल निर्माण में नाबार्ड का पेंच

Wed, 27 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
unbeaten screw in khirkiya bridge construction.
जर्जर खिरकिया पुल पर आये दिन लगता है जाम। - फोटो : KUSHINAGAR
जर्जर खिरकिया पुल निर्माण में नाबार्ड का पेंच
विज्ञापन

जटहां बाजार। पडरौना ब्लॉक के जंगल खिरकिया बाजार में स्थित जर्जर पुल हादसों को न्योता दे रहा है। इस पुल से भारी वाहनों के आवागमन खतरे की घंटी है। पुल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों के तरफ से कई बार वादे किए गए लेकिन हालात जस के तस है। लोक निर्माण विभाग पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है लेकिन नाबार्ड से मंजूरी ही नहीं मिल पाई है। इसके कारण निर्माण में पेंच फंसा हुआ है।
पडरौना से खिरकिया बाजार होते हुए जटहां बाजार व बांसी के रास्ते बिहार की तरफ जाने वाली सड़क पर हर दिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। बिहार की तरफ से बांसी होते हुए आने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कारण वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन खिरकिया पुल संकरा व जर्जर होने के कारण जाम का कारण बन रहा है। आवागमन के दबाव के कारण पुल के दोनों तरफ की रेलिंग और एप्रोच धंसकर टूट गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने रेलिंग और टूटे एप्रोच की मरम्मत कराई। अब इस समय यह पुल और खतरनाक हो गया है। खिरकिया व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी भी कई बार बड़े अफसरों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लोक निर्माण विभाग दो वर्ष पूर्व इस पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है। लेकिन नाबार्ड की अनदेखी लोगों को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

ञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्च
दोबारा भेजा जाएगा प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीपी यादव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 65 लाख रुपये का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया है। लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। दोबारा एक माह पहले फिर प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्च
क्या आसपास के लोग
खिरकिया बाजार निवासी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पुल उनके आवास के सामने है। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जनहित में इस पुल का निर्माण होना आवश्यक हो गया है।
खिरकिया के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण प्रसाद ने बताया कि यह पुल अब और खतरनाक हो गया है। बड़े वाहनों के आवागमन से खतरा बढ़ रहा है। इसके निर्माण के लिए ठोस पहल होनी चाहिए।
खिरकिया बाजार के व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि पुल खतरनाक के अलावा संकरा है, जिसके कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसके कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
खिरकिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि पुल निर्माण के लिए संगठन के माध्यम से डीएम से लगायत जनप्रतिनिधियों तक को ज्ञापन दिया गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्चञ्च
जल्दी शुरू कराया जाएगा निर्माण
पडरौना के विधायक व प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि आरके मौर्य ने बताया कि खिरकिया पुल निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही निर्माण की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed