{"_id":"6a6130a780885eefd003e266","slug":"two-youths-were-hit-by-a-vehicle-one-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164281-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 पर जैन धर्म कांटा के समीप बुधवार को सड़क पार कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नौका टोला निवासी इमरान (30) की मौत हो गई। झुंगवा के अनुराग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुराग सिंह का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
इमरान हाईवे किनारे एक दुकान पर कमानी बनाता था। बुधवार को काम पर आया था। इमरान और अनुराग सिंह हाईवे पार कर रहे थे। तभी कसया से हाटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। संवाद