फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths killed, two including a teenager seriously injured in bike collision

Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, किशोरी समेत दो गंभीर

Fri, 06 Mar 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, two including a teenager seriously injured in bike collision
गोरखपुर भटहट निवासीअमित साहनी की फाइल फोटो।
मल्लूडीह। कुशीनगर चौकी क्षेत्र के बुद्ध मंदिर मार्ग पर नवनिर्मित कृषि विश्वविद्यालय के पास बुधवार की शाम दो बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों बाइक चालकों को मृत घोषित कर किशोरी व एक किशोर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र के बिसंभरपुर निवासी ओम सिंह (17) बाइक से झुगवा निवासी श्रेया (14) और देवांश (15) को लेकर रामाभार स्तूप की ओर घूमने जा रहे थे। उसी दौरान बुद्ध मंदिर मार्ग से रामाभार पुल की तरफ जा रहे गोरखपुर भटहट निवासी अमित साहनी (24) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार किशोरी समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ओम सिंह और अमित साहनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, देवांश और श्रेया की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
होली के दिन दो घरों के बुझ गए चिराग...घायल के परिजन मांग रहे दुआ



कसया। बुद्ध मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में दो घरों के चिराग बुझा गए, तो घायल के परिजन अस्पताल के बाहर उम्मीद और दुआओं के सहारे बैठे हैं। हादसे की खबर मिलते ही हताहतों के घरों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। बिसंभरपुर निवासी ओम सिंह (17) की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ओम सिंह होनहार था और चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध हो जा रही थी, जबकि पिता और उसकी बहनें सदमे में हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार ढांढ़स बंधा रहे हैं।
इसी हादसे में गोरखपुर के भटहट निवासी अमित साहनी (24) की भी मौत हो गई। अमित की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम पसर गया। परिजन बदहवास हो गए और रोते-बिलखते कसया पहुंच गए। परिवार के लोगों का कहना है कि अमित किसी काम से बाइक से निकले थे, लेकिन यह उनकी आखिरी यात्रा साबित हुई।
दूसरी ओर, हादसे में गंभीर रूप से घायल देवांश (15) का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। उसके परिजन अस्पताल में डेरा डाले हैं और लगातार उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाइक पर सवार श्रेया (14) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन हादसे की भयावहता से वह भी सहमी हुई है।

गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि एक ही हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और कई घरों में दहशत और गम का माहौल बन गया है। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक दुर्घटना की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed