फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths killed after being hit by tractor-trolley, one in critical condition

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 04 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed after being hit by tractor-trolley, one in critical condition
तमकुहीरोड/पिपराघाट। सेवरही-पिपराघाट मार्ग पर रानीगंज के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से तीनों को सेवरही सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल तीसरे युवक को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया गांव के इदू खान पुत्र जलील खान (25), संदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव (19 ) और अंशु पटेल पुत्र रविंद्र पटेल (18) शनिवार की शाम किसी कार्य से एक ही बाइक से बिना हेलमेट लगाए तमकुहीरोड गए थे। रात करीब नौ बजे वे गांव लौट रहे थे। रानीगंज गांव के पास उनके आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़ कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार भारती ने घर वालों को घटना की जानकारी देकर मौजूद लोगों के सहयोग से उन्हें सेवरही सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने इदू और संदीप समेत दो युवकों को मृत घोषित कर गंभीर रूप से घायल अंशु पटेल को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने पीजी आई लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार को सेवरही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई करने करने की बात कही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed