{"_id":"61f039f7c5616358cf103f35","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-kushinagar-news-gkp424915958","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

- मंगलवार देर शाम हनुमानगंज और पडरौना कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं
छितौनी/जटहां बाजार(कुशीनगर)। मंगलवार देर शाम अलग-अगल सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव के निवासी कमारू (35) ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर मंशापट्टी से नहर की पटरी के रास्ते जा रहे थे। देर शाम वह केशवपट्टी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि नहर के पास से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में ट्रैक्टर ट्राली आ गई। इससे ट्रैक्टर में करंट उतर गया। इससे बचने के लिए वह चलते ट्रैक्टर को छोड़कर नीचे कूद गए। इसी दौरान वह ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। कमारू की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना था कि एचटी लाइन को ऊपर कराने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। यदि एचटी लाइन ऊपर हो गई होती तो इस तरह का हादसा नहीं होता।
उधर, मंगलवार की देर शाम को ही पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव के पास संतोष गुप्ता नाम का 35 वर्षीय एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। वह बाइक से था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर करीब आधा घंटा तक अफरा तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई प्रभात यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। ट्रक चालक भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है। बाइकचालक हेलमेट नहीं लगाया था।