फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two women caught carrying jewelery on the pretext

झांसा देकर गहने ले जाने वाली दो महिलाएं पकड़ी गईं

Sat, 30 Jul 2022 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two women caught carrying jewelery on the pretext
झांसा देकर गहने ले जाने वाली दो महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन

- बच्चों की जान का खतरा बताकर महिला के गहना लेकर चंपत हुई थीं महिलाएं
संभाग न्यूज एजेंसी
साखोपार। कसया नगर के सपहां रोड (अमित नगर) निवासी एक महिला को झांसा देकर बुधवार आभूषण ले जाने वाली महिला सहित दो महिलाएं शुक्रवार को पकड़ ली गईं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ये महिलाएं ठगी की शिकार हुई महिला की ननद के घर भी ऐसे ही आभूषण लेने पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि किरन तिवारी पत्नी ब्रजेश कुमार तिवारी बुधवार को घर पर अकेली थीं। मौका पाकर एक अज्ञात महिला पहुंची और उनके और बच्चों के भविष्य के बारे में बताने लगी, जिससे उन्हें उसकी बातों पर काफी हद तक विश्वास हो गया। फिर जालसाज महिला ने आटा गूंथकर उसमें कीमती गहने और उसके ऊपर दो हजार रुपये रख कर प्रणाम कहने को कहा। अगले दिन से उस गहने को एक वर्ष तक पहनने के लिए कहा। महिला बृहस्पतिवार को स्नान के बाद उस गुथे हुए आटे में अपना गहना नहीं मिला तो सारी घटना अपने पति ब्रजेश कुमार तिवारी से बताई, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। ठीक इसी प्रकार दो जालसाज महिलाएं ठगी की शिकार हुई महिला की ननद कालिंदी तिवारी के घर शुक्रवार को 11 बजे पहुंचकर अभी पृष्ठभूमि बांध रही थीं, तब तक परिजनों ने स्थानीय पुलिस तथा डायल 112 को मोबाइल फोन से सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हलका इंचार्ज विवेक कुमार पांडेय, कांस्टेबल विशाल यादव सहित महिला कांस्टेबल पहुंची और दोनों जालसाज महिलाओं को पकड़कर थाने ले गए, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed