{"_id":"62c72bf40a210c1b725b214d","slug":"two-students-sellected-in-sports-hostel-kushinagar-news-gkp442959654","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ विशाल और आनंद का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ विशाल और आनंद का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ विशाल और आनंद का चयन
बोदरवार। स्थानीय बाजार के दो खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ में हुआ है। ये दोनों फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। ये दोनों खिलाड़ी क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
कप्तानगंज क्षेत्र के बोदरवार निवासी सत्येंद्र गौतम के पुत्र आनंद और उमेश यादव के पुत्र विशाल यादव का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ में फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में हुआ है। इनके चयन से माता-पिता सहित क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। दोनों जीके प्वाइंट पब्लिक स्कूल बोदरवार में पांचवीं के छात्र हैं। इस विद्यालय में स्कूली शिक्षा के अलावा खेल प्रशिक्षक शिवचरण की देखरेख में फुटबॉल का प्रशिक्षण भी ले रहे थे। प्रशिक्षक ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में विशाल और आनंद पढ़ाई के साथ फुटबॉल का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
प्रशिक्षक शिवचरन ने बताया स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन के बाद नौकरी में आने की शत-प्रतिशत संभावना होती है। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर माता-पिता सहित राकेश मद्धेशिया, नरेंद्र यादव, मनीष कन्नौजिया, जय गोविंद सिंह, शुभंकर आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।