फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two stolen bikes recovered, two arrested

हाटा पुलिस को मिली सफलता

Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two stolen bikes recovered, two arrested
चोरी की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बगैर नंबर प्लेट और कागजात के मिली थी बाइक
देवरिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बरामद हुई दोनों बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। मंगलवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया किया है। दोनों को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बाइक कहां से चोरी हुई है यह जांच के बाद पता चलेगा।

हाटा कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कस्बे के देवरिया मोड़ के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक-एक कर दो ऐसी बाइक युवक लेकर पहुंचे जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दोनों के पास वाहन के कागजात नहीं थे। जिसके कारण पुलिस ने चालकों को हिरासत में ले लिया। थाने पर लाकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो बाइकों को चोरी का होना बताया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान मनीष निवासी ग्राम बड़हरा भदवरवां, कोतवाली देवरिया और अनीष यादव निवासी इजरही माफी थाना महुआडीह, देवरिया के रूप में हुई। इन लोगों को खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed