{"_id":"620e909490db194d0a11651b","slug":"two-people-died-of-corona-in-the-district-kushinagar-news-gkp4272781187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत
कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण अब कम होता जा रहा है, लेकिन मृतकों की संख्या कभी कभी बढ़ जा रही है। बृहस्पतिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत दर्ज की गई। जबकि छह लोग इस महामारी से संक्रमित मिले। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 46 बची है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में अब तक कुल 808 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि 3,400 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 1,925 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1,919 निगेटिव और छह पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से एक, कसया से दो, दुदही से एक, विशुनपुरा से एक और अन्य क्षेत्र के एक व्यक्ति शामिल है। एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 46 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में दो और व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो गई है। इन्हें लेकर अब मृतकों की संख्या नौ है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,92,473 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 808 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 753 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 93.19 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।