{"_id":"69220fcc98173eac2000ed37","slug":"two-health-workers-found-missing-from-duty-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149463-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले दो स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले दो स्वास्थ्यकर्मी
Sun, 23 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पड़रौना। सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश ने शनिवार को विशुनपुरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जहां उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें संध्या वर्मा स्टाफ नर्स ईटीसी वार्ड एवं बीसीपीएम सुनैना अनुपस्थित पाई गई। सुनैना मेटरनिटी अवकाश पर थीं पर उसका कोई रिकार्ड नहीं मिला। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उसके बाद सीएमओ ने पंजीकरण कक्ष,ओपीडी कक्ष,डिलेवरी कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय तक चिकित्सकों ने 130 मरीजों का उपचार किया था। वार्ड के निरीक्षण में दिन के हिसाब से बेडशीट नहीं मिलने पर सीएमओ ने संबंधित स्टाफ को फटकार लगाते हुए उसे सुधारने के लिए निर्देशित किया।
डिलेवरी कक्ष में पांच गर्भवती महिलाओं के प्रसव हो चुके थे। डेंटल कक्ष एवं एक्सरे कक्ष में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी समय से अपने ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संवाद