{"_id":"691b78058569520b41000b48","slug":"two-friends-killed-one-critical-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149105-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर मछागर गांव के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की पहचान श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के मोहदीनपुर गांव निवासी करन गुप्ता (21) व संजय चौहान उर्फ बिरजू (22) के रूप में हुई है। घायल मोहदीनपुर गांव के ही सतीश (20) का गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, करन, संजय और सतीश एक ही बाइक से रविवार शाम को पिपराइच अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। परतावल- पिपराइच मार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर मछागर चौराहे के समीप पिपराइच की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से परतावल सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात करन व संजय ने दम तोड़ दिया। वहीं सतीश का इलाज चल रहा है।
करन अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था, जबकि संजय दो भाइयों में छोटा था। दोनों अपने पिता के साथ मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करते थे। कप्तानगंज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल पर कप्तानगंज पुलिस गई थी लेकिन घटनास्थल श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में था। इस लिए श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।