फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two fly over sanctioned to reduce road accidents

सड़क हादसे रोकने के लिए कुशीनगर और गोपालगढ़ तिराहे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर

Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
two fly over sanctioned to reduce road accidents
सड़क हादसे रोकने के लिए कुशीनगर और गोपालगढ़ तिराहे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर
विज्ञापन

पडरौना। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में फोरलेन पर सड़क हादसे रोकने के लिए शासन ने 42.67 करोड़ रुपये की लागत से दो फ्लाईओवर की स्वीकृति दे दी है। यहां ढाई किलोमीटर के बीच दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन्हें 18 महीने में तैयार करना है। दुर्घटना बहुल इन दोनों स्थलों पर फ्लाईओवर के लिए बजट स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
नेशनल हाईवे-28 स्थित गोपालगढ़ व कुशीनगर तिराहे पर कई लोग सड़क पार करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर की मांग करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भेजा था। इसके अलावा सांसद विजय कुमार दुबे भी फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा सदन में उठा चुके हैं। विभाग ने स्थलीय सर्वे कराकर आगणन तैयार कराया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों फ्लाईओवरों की लंबाई 1,300 मीटर होगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन-तीन अंडरपास बनेंगे। इसमें पहला और तीसरा पाया 15-15 मीटर चौड़ा, जबकि बीच का 30 मीटर चौड़ा होगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन पूर्व की तरह रहेंगे। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण का जिम्मा जेके इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। इसके अलावा दोनों फ्लाईओवरों के लिए 42.67 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी अब मिल गई है। इसकी जानकारी होने के बाद क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 42.67 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होना है। फ्लाईओवर बन जाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed