फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two died.

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
two died.
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- खोटही, विश्वनाथपुर के पास हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, मामले की जांच का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही, विश्वनाथपुर में बिजली के खंभे से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। आरोप है कि ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर चालक और मजदूर गंडक किनारे बालू लादने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों को अवैध खनन की जांच कराने का आश्वासन एसडीएम ने दिया है।
गंडक नदी में होने वाले बालू खनन को ढोने के लिए रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चलते हैं। शुक्रवार रात 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक नदी की तरफ जा रहा था। उस पर लक्ष्मण (28) पुत्र राधे राजभर और पूजन (14) पुत्र रामदरस, लोहा (22), टिमल राजभर (28) और रुदल (25) सवार थे। वाहन लेकर चालक ग्राम खोटही (रामबरन टोले) में पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने से बेकाबू ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर ट्रॉली सहित पलट गया, जिसके नीचे दबने से लक्ष्मण और पूजन की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। घटना के बाद चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव और खड्डा के सीओ संदीप वर्मा मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता से बालू माफिया सक्रिय रहते हैं। खोटही गांव में गंडक नदी के विभिन्न घाटों से बड़े पैमाने पर बालू खनन होता है। इसे लेकर गांव के लोगों की अक्सर बालू माफियाओं से कहासुनी होती है। लक्ष्मन की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे। 100 रुपये मजदूरी का लालच देकर उसके पति को साथ के गए। शिवपूजन की मां रीता देवी ने भी बताया कि उनके बेटे को 50 रुपये देने की बात कही थी। शनिवार सुबह खोटही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। घटना में घायल लोहा (22), टिमल राजभर (28) और रुदल (25) का उपचार चल रहा है। खोटही, विश्वनाथपुर निवासी राधे ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच कराई जाएगी। अवैध बालू खनन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed