फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two died in road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
two died in road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

- दोनों दुर्घटनाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा/जटहां बाजार। शनिवार की देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन और गांववाले आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा भी किए। एसओ ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में शनिवार शाम करीब सात बजे भुजौली (पूरब टोला) निवासी रामसंवारे यादव (55) सड़क पार कर रहे थे तभी नेबुआ नौरंगिया की तरफ से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, कटाई भरपुरवा गांव का 25 वर्षीय रोहित नाम का युवक करीब सात बजे गन्ना क्रशर पर काम करके साइकिल से वापस अपने घर जा रहा था। गांव के गुर्जहवा टोले पर सामने से तेज गति से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद मुसहर समाज सहित अन्य लोग आक्रोशित हो गए और शव को उठाकर आरोपी के दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसओ रामचंद्र राम पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed