फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two died due to suffocation, one serious

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में हुआ हादसा

Wed, 11 Aug 2021 07:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two died due to suffocation, one serious
संशोधित
विज्ञापन

दम घुटने से दो की मौत, एक गंभीर
शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान उतरे थे सभी
तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में बुधवार दोपहर में शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

सलेमगढ़ बाजार निवासी दीपक जायसवाल बुधवार को अपने घर के भीतर शौचालय के टैंक को मशीन के जरिए पाइप लगाकर सफाई करा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पाइप में कचरा फंस गया। पाइप का अगला हिस्सा साफ करने के लिए 35 वर्षीय मजदूर प्रेम प्रसाद निवासी सलेमगढ़ टंकी में उतर गया। दम घुटने के कारण वह बेहोश हो गया। प्रेम प्रसाद की आवाज नहीं आने पर दीपक जायसवाल का 25 वर्षीय भाई आलोक अंदर घुसा और वो भी बेहोश हो गया। किसी अनहोनी की आशंका होने पर 20 वर्षीय भाई अतुल जायसवाल और रोहित 27 वर्ष भी टैंक में उतर गए। कहा जा रहा है कि एक-एक कर सभी बेहोश हो गए। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आलोक, अतुल और रोहित को बाहर निकाला और आनन-फानन में तीनों भाइयों को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। आलोक और रोहित की हालत गंभीर थी। शौचालय की टंकी में फंसे मजदूर प्रेम प्रसाद को सबसे बाद में निकाला जा सका, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज पुलिस चौकी के प्रभारी धनंजय राय ने चारों लोगों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया। हालांकि डॉक्टर ने वहां भी अतुल और मजदूर प्रेम प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आलोक को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रोहित को तमकुहीराज सीएचसी में उपचार कर शाम को छोड़ दिया गया। इस बाबत तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed