फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two dead in an accident

हादसों में किशोर और युवक की मौत

Wed, 14 Aug 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
two dead in an accident
शाहपुर गांव के तुर्कहा नाला में डूबने से किशोर की मौत पर विलाप करती मां । - फोटो : KUSHINAGAR
हादसों में किशोर और युवक की मौत
विज्ञापन

तुर्कहा नाले में डूबा किशोर, जानकीनगर चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आया युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक की जानकीनगर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ जाने से तो दूसरे की तुर्कहा नाले में डूबने से हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के रहसू गांव के निवासी अवधेश मणि मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र संजय विदेश जाने की तैयारी में थे। वह कसया की तरफ से आ रहे थे। रात के करीब 12 बजे घर आ रहे थे। जानकीनगर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय ने हेलमेट नहीं पहना था।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटेलाल निषाद का 16 वर्षीय पुत्र सतीश उर्फ पहाड़ी गांव से कुछ दूर बुधवार दिन में करीब दस बजे तुर्कहां नाले पर बने पुल के पास गया था। वहां से नाले में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने बताया कि एक बेटी और चार बेटों सहित उनकी पांच संतानों में वह तीसरे नंबर का था। उसे मिर्गी की बीमारी थी, जिससे हमेशा दौरा पड़ जाता था। उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राखी बांधने आई बहन का रो-रोकर बुरा हाल
खड्डा। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने बगहा अपने ससुराल से मायके दो दिन पहले पहुंची बहन मनीषा का रो रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कहती है कि चार भाइयों में से एक भाई सतीश को अब कभी राखी नहीं बांध पाएगी। मां शव से लिपटकर रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। पिता रोते हुए कह रहे थे कि उसकी बीमारी को लेकर कई जगह इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed