{"_id":"5fa6ea968ebc3e5be50e93df","slug":"two-arrested-with-hooch-kushinagar-news-gkp372466380","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पठानी टोला में एसडीएम और सीओ की अगुवाई में छापा मारा गया। वहां कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को एसडीएम एआर फारुखी और सीओ फूलचंदक कन्नौजिया की अगुवाई में एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप, चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने छापा मारा। टीम ने कई लीटर लहन बरामद कर नष्ट कर दिया। मौके पर कच्ची शराब बनाने के आरोप में मुन्ना पासी और धर्मेंद्र पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद टीम ने हफुवा जीवन गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर टीम वापस हो गई। एसओ न बताया कि कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।