{"_id":"5a9ee58e4f1c1bd04b8b93e8","slug":"two-answer-books-of-intermediate-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ी मिलीं इंटर की दो उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ी मिलीं इंटर की दो उत्तर पुस्तिकाएं
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ी मिलीं इंटर की दो उत्तर पुस्तिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे दावे फेल साबित हो रहे हैं। मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बेदूपार गांव के पास एक खेत में इंटरमीडिएट की दो उत्तर पुस्तिकाएं एक खेत में फेंकी हुई मिलीं। कॉपियों पर परीक्षा केंद्र की मुहर भी लगी है। वहां समाज शास्त्र विषय का एक गाइड भी मिला है। जानकारी सार्वजनिक होने के बाद से परीक्षा केंद्र से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिस समय उत्तर पुस्तिकाएं खेत में मिलीं, उस दौरान इंटरमीडिएट की समाज शास्त्र विषय की ही परीक्षा चल रही थी। लोगों की सूचना पर एसडीएम हाटा ने उत्तर पुस्तिकाओं को कब्जे में ले लिया।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों की नजर एक खेत में फेंकी गई यूपी बोर्ड परीक्षा की दो उत्तर पुस्तिकाओं पर पड़ी। त्रिवेणी इंटर कॉलेज बेदूपार से करीब 200 मीटर उत्तर तरफ खेत में पड़ी इन उत्तर पुस्तिकाओं के पास ही पेन, गाइड आदि भी रखी थी। लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम हाटा को फोन पर दी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार दोनों उत्तर पुस्तिकाओं पर समाज शास्त्र विषय से संबंधित कुछ प्रश्नों के उत्तर भी लिखे थे। बगल में समाज शास्त्र विषय की गाइड भी रखी हुई थी। गाइड के कई पन्नों को फाड़कर अलग-अलग रखा गया था। दोनों उत्तर पुस्तिकाओं पर त्रिवेणी इंटर कॉलेज बेेदूपार की मुहर लगी हुई है। तहसील दिवस में होने की वजह से एसडीएम ने कुछ लोगों को भेज कर कापियों को मंगा कर अपने कब्जे में ले लिया और जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया। एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर जिस परीक्षा केंद्र की मुहर लगी है, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को सील करा कर जिला विद्यालय निरीक्षक के पास भेजी जाएगी।