फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused in the attack on the Dial 112 team sent to jail.

Kushinagar News: डायल 112 की टीम पर हमले के दो आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two accused in the attack on the Dial 112 team sent to jail.
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिंदवलिया गांव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नामजद सात आरोपियों में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हो रहा था। इसकी सूचना ग्राम प्रधान जमशेद अख्तर ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थिति का वीडियो बना रही थी, तभी एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन लिया और उनसे उलझ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हमले में घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज कराया गया। पुलिस ने जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार दो महिलाओं को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार रात दो बार दबिश दी, लेकिन आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed