{"_id":"62449cdf86f67d7ffa3e05f6","slug":"two-accused-arrested-with-ten-animals-kushinagar-news-gkp431636980","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस पशुओं के साथ दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस पशुओं के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस पशुओं के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
पटहेरवा और तुर्कपट्टी पुलिस को मिली कामयाबी
पटहेरवा(कुशीनगर)। बेलवा कारखाना के पास पुलिस ने बुधवार सुबह क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं से भरे वाहन को पकड़ा। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराया तथा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राज मार्ग-28 स्थित धुनवलिया के पास तुर्कपट्टी पुलिस ने चार पहिया वाहन से चार गोवंश (तीन गाय, एक बछड़ा) के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पटहेरवा के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पशुुओं से भरे पिकअप को बेलवा कारखाना के पास रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि पुलिसकर्मी धुनवलिया गांव के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन आती दिखी। पुलिस उसे रोकने का प्रयास की तो चालक वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास करने गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो वाहन में चार गोवंश क्रूरता से लादे गए थे। आरोपित ने अपना नाम सुरेमन निषाद निवासी सियारामपुर टोला नंदपार थाना-गुलरिया, गोरखपुर बताया।