{"_id":"6265932779a229487b3433ea","slug":"two-accused-arrested-with-28-cows-kushinagar-news-gkp4345307188","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 गोवंश के साथ दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 गोवंश के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 गोवंश के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
धुनवलिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। स्थानीय पुलिस ने धुनवलिया मोड़ के पास रविवार दोपहर एक कंटेनर पर लदे 28 गोवंश के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पशुओं को मुक्त कराते हुए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
तुर्कपट्टी के एसओ जेपी पाठक ने बताया कि धुनवलिया मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे कसया की तरफ से एक कंटेनर आता दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें 28 गोवंशीय पशु मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद वाहन में मौजूद दो आरोपित उतरकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने अपना नाम वसीम अली निवासी पहाड़ी गेट का तालाब, थाना थानगंज जिला रामपुर और दूसरा अबू सलेम निवासी थाना कैंट जिला प्रयागराज बताया।
इस कार्रवाई के दौरान मधुरिया चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह, अमरनाथ यादव, ऋषि पटेल, आनंदी सिंह, अरविंद राय, विजय बहादुर सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।