फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused arrested for molesting a student

Kushinagar News: छात्रा से छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:58 AM IST
सार

जौरा बाजार के मधुरिया चौहान पट्टी में स्कूल से लौट रही छात्रा से दो युवक छेड़खानी करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चर्चा है।

विज्ञापन
Two accused arrested for molesting a student

विस्तार

जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना के मधुरिया चौहान पट्टी स्थित एक विद्यालय से पढ़ कर घर जा रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बृहस्पतिवार की दोपहर उन्हें फाजिलनगर कस्बा के बघौचमोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौरा खास के धुनवलिया गांव निवासी रजनीश सिंह व मनीष गोंड़ एक निजी विद्यालय से साइकिल से पढ़ कर जा रही एक छात्रा को शनिवार की दोपहर रास्ते में रोककर छेड़खानी किया था। ये शोहदे छात्रा का नाम व मोबाइल नंबर मांग रहे थे। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों से घटना की जानकारी दी थी। छात्रा के पिता ने सोमवार को बाइक से स्वयं विद्यालय छोड़ने पहुंचे तो विद्यालय के पास दोनों शोहदों ने पिता के सामने ही फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मधुरिया ब्रह्म कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव, सुरेंद्र कुमार यादव ने दोनों शोहदों को फाजिलनगर के बघौचमोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed