फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   turkpatti won over chakhani khas

तुर्कपट्टी की टीम ने चखनी खास को 24 रन से हराया

Tue, 19 Jan 2021 04:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
turkpatti won over chakhani khas
तुर्कपट्टी की टीम ने चखनी खास को 24 रन से हराया
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सुमही संतपट्टी गांव में आयोजित पूर्वांचल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता तुर्कपट्टी की टीम ने 24 रन से जीत ली।
चखनी खास की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए तुर्कपट्टी की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चखनी खास की टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा और 9.4 ओवर में 52 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। इस प्रकार तुर्कपट्टी की टीम ने चखनी खास को 24 रनों से हराकर मैच के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच तुर्कपट्टी के खिलाड़ी अनिल को दिया गया।

इससे पहले सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। इस दौरान मदरसा दारुल इशायत तमकुहीरोड के प्रबंधक शाकिर अली, मनोज शर्मा, कासिफ अहमद उर्फ सोनू, कलाम अली, साहबजादा, टाइगर, कलीमुद्दीन, पप्पू, शहाबुद्दीन सहित आयोजक मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed