फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Try to loot in Gas agency-and firing

सेवरही कस्बा का मामला

Tue, 20 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Try to loot in Gas agency-and  firing
गैस एजेंसी में लूट की कोशिश, बदमाश ने की फायरिंग
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर)। कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को असलहा के बल पर गैस एजेंसी का कैश लूटने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तीन बदमाश फरार हो गए। जबकि एक बदमाश को मौके से भागते समय पुलिस और मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कस्बे में फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, पुलिस हत्थे चढ़े बदमाश की निशानदेही पर दबिश दे रही है।

मंगलवार को सेवरही कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले में दिन के लगभग पौने तीन बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश स्नेह गैस एजेंसी के कर्मचारी दयाल बाबा से कैश लूटने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उनमें से एक बदमाश मौके पर हवाई फायर भी कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने के बाद तीन बदमाश मौके से भाग निकले, लेकिन एक बदमाश बाइक सहित पकड़ लिया गया है। पुलिस की मानें तो वह विशुनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बदमाश की मानें तो उसने मंगलवार को ही एक बाइक की चोरी की है। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन कैश लूटने में वह असफल रहा। घटना के बाद से कस्बे में सनसनी फैल गई है। पुलिस पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर छापा मार रही है। पुलिस की मानें तो एक बड़े गैंग का शीघ्र खुलासा किया जा सकता है। चौकी प्रभारी सेवरही राजेश मिश्रा का कहना है कि जल्द पुलिस के पास बदमाशों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगने की उमीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed