{"_id":"610064658ebc3eb2b431d02e","slug":"try-to-4rth-marrage-in-old-age-kushinagar-news-gkp4034646194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पत्नियों के रहते चौथी से शादी करने की कोशिश
दुदही ( कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन पत्नियों के रहते चौथी से शादी करने की कोशिश में लगे 50 वर्षीय एक व्यक्ति का भंडा फूट गया। अपनी ही एक पत्नी की मदद से 11 साल की बालिका को भगाकर शादी करने के फिराक में था, लेकिन बालिका के घरवालों को इसकी जानकारी हो गई और पुलिस को खबर कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही यह व्यक्ति भाग निकला। पुलिस उसकी उस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की तीन पत्नियां पहले से ही हैं। उसके पांच बच्चे हैं। 50 वर्षीय यह व्यक्ति सिलाई का कार्य करता है। वह बगल के एक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका को झांसे में लेकर शादी करने की फिराक में था, जिसमें उसकी तीसरी पत्नी सहयोग कर रही थी। उसी की मदद से वह मोबाइल पर बालिका से बात करता था। यह सिलसिला करीब एक माह से चल रहा था।
सोमवार की रात उसने अपनी पत्नी के माध्यम से एक पत्र और तीन पुड़िया पाउडर वाली दवा भेजवाया। पत्र में लिखा था कि मां को एक पुड़िया दवा खिला देना। जब बेहोश हो जाएगी, तो भागकर मेरे घर चले आना। उसके बाद दोनों भागकर मुंबई चलेंगे और वहीं शादी कर घर बसा लेंगे। बालिका यह बात रात 11 बजे अपने माता-पिता को बता दी। सुबह परिजनों ने यह बात अगल बगल के लोगों को बताई। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक वह आशिक मिजाज व्यक्ति भाग निकला। पुलिस उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विशुनपुरा थाने के एसओ शहनवाज हुसैन का कहना है कि सूचना पर महिला को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
इन हरकतों में पहले भी पकड़ा जा चुका है यह व्यक्ति
20 वर्ष पहले भी यह व्यक्ति गांव की एक लड़की को लेकर भागा था। लोगों ने गोरखपुर में पकड़ा और घर लाए थे। इस व्यक्ति के कान में गर्म चाय डालकर पिटाई की थी। दो वर्ष पहले दुदही बाजार में ऐसी ही हरकत पर लोगों ने जमकर पिटाई की थी। उसके बाद दुदही बाजार में सिलाई का कार्य छोड़कर घर पर ही सिलाई करने लगा था।