{"_id":"6224f473dfda383bf03bd06f","slug":"truck-driver-was-died-in-cabin-kushinagar-news-gkp4291205125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के केबिन में मृत मिला ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के केबिन में मृत मिला ट्रक चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के केबिन में मृत मिला ट्रक चालक
- बरेली स्थित एक कंपनी से सरसों का तेल लेकर रामकोला आया था ट्रक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। बरेली से सरसों का तेल लेकर शनिवार को रामकोला पहुंचा एक ट्रक चालक ट्रक के केबिन में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रक का खलासी इरफान ने बताया कि बरेली जिले के खंडेवाल एडबिल आयल कंपनी से सरसों का तेल लेकर वह ट्रक चालक छोटे खान के साथ शनिवार शाम रामकोला आया था। एक व्यापारी के यहां तेल उतारने के लिए ट्रक खड़ा कर चालक छोटे ट्रक के केबिन में सो गया। ट्रक पर लदा तेल उतारने के बाद किराया देने के लिए ट्रक चालक को जगाया तो वह नहीं जगा। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने बताया कि ड्राइवर की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक के शव को कब्जे में ले लिया है और ट्रक का खलासी इरफान के बताए पते पर घटना की सूचना ट्रक चालक के परिजनों को दी। इस संबंध में रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया कि ट्रक के खलासी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।