{"_id":"60b91bd48ebc3e7fcc23c181","slug":"truck-caught-with-cattle-kushinagar-news-gkp3967940185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर : बिहार जा रहे ट्रक को मवेशियों के साथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर : बिहार जा रहे ट्रक को मवेशियों के साथ पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर : बिहार जा रहे ट्रक को मवेशियों के साथ पकड़ा गया
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को मवेशियों से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। ट्रक पर लदे मवेशियों में से चार मर चुके थे। पुलिस ने ट्रक के साथ रहे तीन लोगों को भी पकड़ा है, जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन के करीब तीन बजे वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक ट्रक आता दिखाई दिया। सिपाहियों ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। इस ट्रक पर कुल 19 मवेशी लदे थे, जिसमें से चार मवेशियों की मौत हो चुकी थी। पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान शमशाद, मुहम्मद सदीना और सुल्तान निवासी सांवा थाना सरधना, जिला मेरठ के रूप में हुई है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए मवेशियों को मुक्त कराते हुए पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।