फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   trespass in house, theft cash

Kushinagar News: पीछे के दरवाजे से घुसे चोर नकदी समेत सामान उड़ाए

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
trespass in house, theft cash
तमकुहीरोड। सेवरही नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार की रात में पीछे के दरवाजे से एक घर में चोर घुस गए। दस हजार रुपये और सामान लेकर चंपत हो गए। कमरे में सो रहे घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को सुबह इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी जयप्रकाश रावत का परिवार सोमवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। चोरों ने बाक्स तोड़कर दस हजार नकद, साइकिल, सिलाई मशीन व पीतल के बर्तन समेत 25 हजार का सामान उड़ा दिया। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर तमकुहीराज के सीओ जितेंद सिंह कालरा, सेवरही के एसएचओ दिग्विजय नारायण राय मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed