फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer repeatedly blowing out; consumers troubled by low voltage.

Kushinagar News: बार-बार फुंक रहा ट्रांसफाॅर्मर, लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

Fri, 26 Jun 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transformer repeatedly blowing out; consumers troubled by low voltage.
पिरंजहा बलुही बाजार में प्रदर्शन करते लोग।संवाद
तमकुहीरोड/पिपराघाट। सेवरही थाना क्षेत्र के पिरंजहा स्थित बलुही बाजार में बार-बार ट्रांसफाॅर्मर फुंकने और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और दुकानदारों का आरोप है कि 100 से अधिक बिजली कनेक्शनों का भार एक छोटे क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर होने के कारण आए दिन बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बलुही बाजार में करीब 100 से अधिक घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन हैं, जबकि यहां मात्र 10 केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। अधिक भार के चलते ट्रांसफाॅर्मर बार-बार फुंक जाता है, जिससे कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों का कहना है कि बाजार में अधिकांश दुकानों और घरों में कूलर, फ्रिज, इन्वर्टर सहित अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग होता है, ऐसे में मौजूदा ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के बाद उसे बदलने या लगाने में भी देरी होती है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रांसफाॅर्मर लगाने के नाम पर उनसे अतिरिक्त धनराशि ली जाती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में 25 या 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष मिश्रा, डॉ. रामप्रवेश मेहता, सुभाष यादव, शिवपूजन सिंह, बिरेंद्र कुशवाहा, बिरेंद्र तिवारी, रियाजुद्दीन, असलम कुरैशी, निजामुद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed