{"_id":"4680c7c87b23c7634ad5540d0c28ba82","slug":"transformer-fire-supply-disruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। किदवई नगर में लगे ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार को रात में आग लग गई। इसके चलते दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार को इस ट्रांसफॉर्मर को सही करने में बिजली कर्मियों के पसीने छूट गये। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर को ठीक किया जा सका।
लोगों ने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। तमकुही रोड के 14 मोहल्लों के लगभग 50 हजार आबादी को बिजली मुहैया कराने के लिए बिजली विभाग की तरफ से स्वर्णनगर, जानकी नगर, किदवई नगर, पटेल नगर, आजाद नगर, इंदिरानगर, मालवीय नगर सहित दस स्थानों पर अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाये गए हैं।
अधिकांश ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता कनेक्शन के हिसाब से काफी कम है। इसलिए कस्बे के ट्रांसफॉर्मर अक्सर जवाब दे देते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
शुक्रवार को किदवई नगर स्थित 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से गड़बड़ी हो गई। इसके चलते किदवई नगर और सुभाष नगर मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार को ट्रांसफॉर्मर ठीक करने में करीब चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का कहना था कि यदि सामान्य दिनों की बात होती तो ट्रांसफॉर्मर की गड़बड़ी दूर करने में कई दिन लग जाते लेकिन नवरात्र के चलते यह काम दूसरे दिन ही हो गया।
विज्ञापन
मोहल्ले के रामअवध शर्मा, सुरेश सोनी, कृष्णा प्रजापति आदि का कहना है कि सभी ट्रांसफॉर्मरों पर क्षमता से अधिक कनेक्शन होने का लोड है। इसलिए इस समस्या के निदान के लिए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाया जाना जरूरी है। तमकुही रोड विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।