{"_id":"62b9e650b56c0e48b4662363","slug":"transformer-established-in-open-kushinagar-news-gkp441840765","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर से खतरा
विज्ञापन
खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर से खतरा
- ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए नहीं है कोई इंतजाम, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र में बिजली निगम के ट्रांसफार्मर खुले में रखे गए हैं। इसकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे राहगीरों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर से जुड़े स्विच बोर्ड भी खुले हुए हैं। शार्ट-सर्किट होने से कभी किसी को नुकसान पहुंच सकता है।
फाजिलनगर विकास खंड के देवपोखर में ट्रांसफार्मर खुले में स्थापित हैं। इसके ऊपर से ही जर्जर हाइटेंशन लाइन गुजरती है। कई बार तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टल चुका है। सोन्दिया बुजुर्ग गांव के बीच में लगे ट्रांसफार्मर की हालत भी कुछ ऐसी ही है। उससे लटकते हुए खुले तारों से करंट लगने का खतरा रहता है। बिल वसूलने के लिए गांव में पहुंचने वाले बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी कभी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होते हैं।
यहां सबसे ज्यादा खतरा
क्षेत्र में देवपोखर चौराहा के पास, तुर्कपट्टी मार्केट के आसपास ,तमकुही-कसया स्टेट हाईवे पर गुरवलिया के पास, राजापाकड़ के बरवा मटिहरवा, सोन्दिया बुजुर्ग पास सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
जांच कराकर लगवाई जाएगी जाली
विद्युत निगम कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में सुरक्षा के लिए जाली लगवाई जाती है। ताकि कोई दुर्घटना न हो। कुछ लोग जाली निकाल ले जाते हैं। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास पुन: सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाएगी। पूरे क्षेत्र में सब स्टेशन के अधिकारियों को सुरक्षा के प्रबंध करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।