फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer burnt in Rampur Patti, demand for replacement

Kushinagar News: रामपुर पट्टी में ट्रांसफाॅर्मर जला, बदलने की मांग

Mon, 23 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt in Rampur Patti, demand for replacement
बरवापट्टी। क्षेत्र के रामपुरपट्टी गांव के टोला बकुलहा गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के बीते चार दिन पहले जल गया था। लोगों की शिकायत के बाद भी उसे अब तक बदला नहीं गया है। इससे नाराज गांव के लोगों ने ट्रांसफर्मार के पास प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और दूसरा ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे उपेंद्र कुशवाहा, हरदेव यादव, छोटू कुमार, अखिलेश यादव, अफरोज अंसारी, राजेश कुशवाहा, बादु अंसारी, अंकुश यादव, मंजेश शर्मा, राधेश्याम यादव, अजय यादव, सफुद्दीन अंसारी आदि ने कहा कि बीते चार दिन पहले गांव का ट्रांसफर जल गया। शिकायत के बाद बिजली निगम के कर्मचारी अब तक दूसरा ट्रांसफार्मार नहीं लगाए हैं। बिजली नहीं होने से दिन तो लोग किसी तरह काट लेते हैं, लेकिन शाम को भोजन बनाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों के घर में लगे इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण काम करना बंद कर दिए हैं। गांव में बिजली नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी गांव के बुजुर्ग, छोटे बच्चे और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed