फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   transfarmer repared after 20 hour

20 घंटे बाद रिपेयर हुआ ट्रांसफार्मर

Fri, 08 Jun 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 08 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
transfarmer repared after 20 hour
electricity
कसया।  बृहस्पतिवार भोर में कसया विद्युत उपकेंद्र के जले पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए गोरखपुर से विशेषज्ञ बुलाना पड़ा। करीब 20 घंटे बाद रिपेयर का काम तो हो गया लेकिन ओवरलोड के चलते अभी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से कसया कस्बे की आपूर्ति बुधवार को पूरे दिन ठप रही। देर शाम कुशीनगर स्थित उपकेंद्र के रामाभार फीडर से जोड़कर कसया कस्बे की आपूर्ति चालू की गई। लेकिन ओवरलोड के चलते बार-बार लाइन ट्रिप होती रही। शुक्रवार सुबह से नगर के जैन बिल्डिंग से एयरपोर्ट के बीच स्थित मुहल्लों में बार-बार कटौती से लोग परेशान थे।  
विज्ञापन

बिजली निगम के अफसरों ने जले ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए दिन भर प्रयास होता रहा। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति के लिए रामाभार फीडर से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जले ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए गोरखपुर से टेक्नीशियन बुलाए गए। रात करीब एक बजे जाकर जले ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण हुआ।  एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर को ठीक करा दिया गया है। कस्बे की आपूर्ति अब सुचारु हो गई है। लेकिन मेन लाइन की सप्लाई के अनुसार ही उपभोक्ताओं को सप्लाई मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed