फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   transfarmar

पिपरा कनक में दूसरा ट्रांसफार्मर भी जला, बिजली की समस्या बरकरार

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
transfarmar
पिपरा कनक में दूसरा ट्रांसफार्मर भी जला, बिजली की समस्या बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पिपराकनक बाजार में लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी 24 घंटे के अंदर जल गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी में बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
पटहेरवा फीडर से पिपरा कनक बाजार में बिजली आपूर्ति की जाती है। दुकानदारों का आरोप है कि बीते दो सप्ताह पूर्व यहां लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। काफी भाग-दौड़ करने के बाद विद्युत निगम ने पांच दिन पहले दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन वह 24 घंटे के अंदर ही जल गया। तभी से ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यवसायी शमशुल होदा सिद्दीकी का कहना है कि दो सप्ताह से बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके चलते उमसभरी गर्मी में रतजगा करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नसीम अख्तर, खुर्शीद आलम, बसरुद्दीन सिद्दीकी, सेराजुल हक, मोहम्मद हारुन, सदरे आलम, अजहर सिद्दीकी सहित कई लोगों ने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर जल्द नहीं लगाया गया तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया था। ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली आपूर्ति जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed