{"_id":"5a131e324f1c1b7a548be31b","slug":"training-for-the-second-phase-of-voting-personnel-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण आज
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
लगाई गईं कुर्सियां व दर्री।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जनपद की तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान कराने वाले मतदान कार्मिकों के दूसरे सत्र का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह प्रशिक्षण दो दिन चलेगा। प्रति दिन दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को ही प्रशिक्षण स्थल पर टेंट, मेज, कुर्सियां आदि लगा दी गईं।
पडरौना, कुशीनगर और हाटा नगरपालिका परिषद सहित कप्तानगंज, रामकोला, खड्डा और सेवरही नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। पडरौना में 25, कुशीनगर में 27, हाटा में 25, रामकोला में 12, कप्तानगंज में 17, खड्डा में 12 और सेवरही में 14 सहित कुल 132 वार्डों में निकाय चुनाव होना है, जहां कुल 266753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
निकाय चुनाव के प्रभारी अधिकारी सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि इन वार्डों में मतदान कराने के लिए 372 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित चार का स्टॉफ होगा। पहले चरण का प्रशिक्षण एक सप्ताह पहले हो चुका है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में ही संपन्न होगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण दो दिन 21 और 22 नवंबर को होगा। पहले सत्र का प्रशिक्षण सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरे चरण का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी मतदानकार्मिकों को समय पर उपस्थित होना है। जो अनुपस्थित मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।