{"_id":"5a1f018a4f1c1baf678bed0c","slug":"traffic-general-booths-are-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन सामान्य, बूथ रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन सामान्य, बूथ रहे गुलजार
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांवों से कम निकले लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। निकाय चुनाव के दिन सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा। बूथों और उसके आस-पास की सड़कें लोगों से गुलजार रहीं। नगर में चुनाव होने के कारण बाजार समेत अन्य कार्यों के लिए गांवों से लोग कम ही आए। मतदाता पैदल या अपने निजी वाहनों से बेरोकटोक बूथ तक पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला मुख्यालय होने के चलते पडरौना शहर में हर दिन रामकोला रोड, कसया रोड, कठकुईयां रोड, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, बाईपास रोड, जटहां रोड आदि पर जाम जैसी स्थिति रहती है लेकिन मतदान के दिन वाहनों की संख्या कम होने से कहीं भी जाम की स्थिति नहीं रही।
दिन भर शहर की सड़कों पर भारी वाहन तो नजर नहीं आए लेकिन बाइक व अन्य निजी वाहन चलते रहे। बूथों पर पूरे दिन वोटरों की गहमा गहमी बनी रही। जूनियर हाईस्कूल और गोस्वामी तुलसीदास इंटर जैसे बूथों के बाहर समर्थकों की भीड़ भी लगी रही। लोग चुनावी चर्चाओं में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
बाक्स----
प्रमुख मार्गों पर रही बैरिकेडिंग
निकाय चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था। हालांकि लोगों की आवाजाही पर कहीं कोई रोक नहीं थी। इसके बावजूद पहले से रोक की जानकारी होने के कारण बिना जरूरी कार्य के लोग जिला मुख्यालय नहीं आए। इस कारण बाजारों में चहल-पहल कम थी।