फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic arrangements will be altered during Durga Puja and Dussehra; 'no-entry' will be in effect from 8:00 AM to 10:00 PM.

Kushinagar News: दुर्गा पूजा और दशहरा पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह आठ से रात 10 बजे तक नो-एंट्री

Mon, 19 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered during Durga Puja and Dussehra; 'no-entry' will be in effect from 8:00 AM to 10:00 PM.
कसया और पडरौना में 19 और 20 अक्तूबर को लागू रहेगा रूट डायवर्जन, शहर में चार पहिया और भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
विज्ञापन

बैरिया कांटा, गोपालगढ़ बाईपास और बड़ी नहर से होकर गुजरेंगे वाहन, निर्धारित स्थलों पर होगी पार्किंग
पडरौना। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर कसया और पडरौना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन के तहत 19 और 20 अक्तूबर को सुबह आठ से रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित मार्गों से ही वाहनों को आवागमन करना होगा। इसके अलावा शहर में भारी और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान बिहार, बांसी और खिरकिया की ओर से आने वाले चार पहिया और छोटे वाहन खिरकिया डायवर्जन से खिरिया टोला होते हुए बड़ी नहर के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, बिहार, बांसी, खिरकिया और जटहां की ओर से आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों को खिरकिया से शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कसया की ओर से आने वाले चार पहिया और व्यावसायिक वाहन भी बड़ी नहर पडरौना, खिरिया टोला और खिरकिया डायवर्जन के रास्ते निकाले जाएंगे। जटहां तिराहे से तिलक चौक की ओर किसी भी भारी या चार पहिया वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। रामकोला और कप्तानगंज की ओर से बांसी और बिहार जाने वाले वाहनों को बलुचहां मोड़, बड़ी नहर, खिरिया टोला पुल और खिरकिया डायवर्जन के रास्ते भेजा जाएगा। पडरौना से कसया की ओर जाने वाले चार पहिया और व्यावसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालगढ़ बाईपास होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। देवरिया की ओर से पडरौना आने वाले वाहनों को कसया ओवरब्रिज, गोपालगढ़ और बैरिया कांटा के रास्ते निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर की ओर से पडरौना आने वाले भारी और चार पहिया वाहन हाईवे बाईपास, गोपालगढ़ और बैरिया कांटा होकर गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए पूर्व निर्धारित ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास गृहस्थी स्टोर के बगल में व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान निजी वाहनों, खासकर चार पहिया वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करें। शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या पैदल आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed