फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Traditional knowledge can make new discoveries'

29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मददेनजर विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यशाला आयोजित

Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
'Traditional knowledge can make new discoveries'
‘पारंपरिक ज्ञान से नए खोज कर सकते हैं’
विज्ञापन

जूम एप से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत सतत जीवन के लिए विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण का जूम एप से जिला स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के दिशा-निर्देश पर हुआ। कार्यशाला में 69 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान प्रणाली व मानवीय मूल्यों की मदद से सतत जीवन के लिए विज्ञान के नए आयामों की खोज कर सकते हैं। कहा कि इसके माध्यम से भविष्य में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

जिला समन्वयक शकुंतला त्रिपाठी ने प्रोजेक्ट मूल्यांकन के पांच प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर निष्पक्ष मूल्यांकन के महत्व को बताया। बाल वैज्ञानिक अमूल तिवारी ने प्रोजेक्ट बनाने से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता की भूमिका में विषय विशेषज्ञ निरंजन लाल ने स्थानीय समस्या पर प्रोजेक्ट कैसे बनाये व विषय का सरलीकरण करते हुए विस्तार से बताया। इसके अलावा हनुमान इंटर कॉलेज के शैलेंद्रदत्त शुक्ल, यशवंत सिंह, डॉ. चंदन गोंड आदि ने भी ऑनलाइन विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व जिला सह समन्वयक विभा मिश्रा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन प्रधानाचार्य मुहम्मद तारिक ने किया। इस मौके पर डॉ एसएन पांडेय, संध्या चौरसिया, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, हरिंदर कुशवाहा, अनिल तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed