{"_id":"65c2ade1923b6e6d270e7a3c","slug":"traders-angry-over-beating-of-shopkeeper-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112075-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानदार की पिटाई से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानदार की पिटाई से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 07 Feb 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के धुनवलिया चौराहे पर दुकानदार से मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंदकर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुकानदारों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
बताया जाता है कि रविवार की रात मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने सुजीत मद्धेशिया को मारा-पीटा। ईंट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। इससे नाराज जवाहर जायसवाल, अजय मद्धेशिया, अखिलेश वर्मा, विशाल जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, विनोद जायसवाल, लल्लन मद्देशिया, अनिल शर्मा आदि मंगलवार को चौराहे पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत कराया और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।