फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley overturns, driver dies

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत

Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns, driver dies
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने चपेट में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया गांव के सामने मंगलवार की रात गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई। एनएच-28 पर रात के करीब एक बजे हुए इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्राली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलियवा के टोला करवनही निवासी 21 वर्षीय गोविंद नट पुत्र पन्नालाल गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की रात ट्राली पर गन्ना लादकर ढाढ़ा चीनी मिल लेकर जा रहा था। वह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया गांव के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस वजह से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद एनएच-28 का एक लेन अवरुद्ध हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सुबह ट्रक, ट्रैक्टर और सड़क पर गिरे गन्ना को हटवाकर सुबह वह लेन चालू कराया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रक के नंबर से उसके मालिक व चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed